चेंबर के लिए मतदान के दौरान हुई बारिश से जलजमाव मतदाताओं को हुई परेशानी:
1 min readआसनसोल गुरुवार को आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के दौरान हुई बारिश के कारण मुर्गासोल इलाके में स्थित चेंबर भवन के सामने जलजमाव हो गया जिससे मतदान करने आए सदस्यों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ा इस जलजमाव के कारण एक टोटो फंस गया उस टोटो में यात्री भरे हुए थे जब स्थानीय पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह को इस बात का पता चला तो वह फौरन वहां आए और निगम के कर्मचारियों को लगाकर पानी निकालने की कोशिश में जुट गए उन्होंने इस जलजमाव के लिए चेंबर का चुनाव लड़ रहे दोनों पैनलों के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया उनका कहना है कि चेंबर भवन के सामने नाली के ऊपर शामियाना बनाने की वजह से ही यह जलजमाव हुआ है जिससे यह स्थिति बनी है । हालांकि एक्सपीरियंस एंड यूज़ पैनल के सचिव पद के प्रत्याशी शंभू नाथ झा ने कहा कि यह कहना की पंडाल बनाने की वजह से जल्द जमा हुआ है बेबुनियाद है एक पंडाल बनाने से जलजमाव नहीं हो सकताा












