ईसीएल मुख्यालय के सामने निजी सुरक्षाकर्मियों का विरोध प्रदर्शन:
1 min read
सांकतोड़िया गुरुवार को ईसीएल के मुख्यालय सांकतोड़िया कार्यालय के सामने ईसीएल के विभिन्न खदानों में कार्यरत निजी सुरक्षाकर्मियों ने आंदोलन किया और विरोध प्रदर्शन किया दरअसल ईसीएल द्वारा विभिन्न खदानों में नियुक्त निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाकर अपने सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। इसीके खिलाफ आज ईसीएल के विभिन्न खदानों के निजी सुरक्षाकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया इस मौके पर आईएनटीटीयूसी से जुड़े कोयला खदान ठेका मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी प्रदीप पोद्दार ने कहा ईसीएल द्वारा निजी सुरक्षाकर्मियों को काम से निकाला जा रहा 1 मई से कई निजी सुरक्षाकर्मियों को काम से निकाल दिया गया भी है उन्होंने कहा कि जो सुरक्षाकर्मी पिछले 20 वर्षों से ईसीएल को अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं आज अचानक उनको इस तरह से निकाल दिए जाने से उनका परिवार कैसे चलेगा उन्होंने इसे केंद्र सरकार और इस ईसीएल का षड्यंत्र करार दिया













