चैताली तिवारी के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने कमिश्नर नितिन सिंघानिया से मुलाकात कर बजट प्रस्ताव पर उठाए सवाल:
1 min readआसनसोल
आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने बुधवार को आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर नितिन सिंघानिया से मुलाकात की इस मौके पर उनके साथ गौरव गुप्ता इंद्राणी आचार्य अमित तुलसियान भी मौजूद थे कमिश्नर से मिलने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए
चैताली तिवारी ने आसनसोल नगर निगम के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि पिछले बोर्ड मीटिंग में जो बजट प्रस्ताव पेश किया गया था उसमें कई विसंगतियां हैं उन्होंने कहा कि ऐसे कई कार्य को बजट प्रस्ताव में पेश किया गया जो पहले से ही हो चुकी हैं उन्होंने ऐसे कुछ कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि यह कार्य पहले ही किए जा चुके हैं लेकिन इस बार के बजट प्रस्ताव में उनको फिर से पेश किया गया उन्होंने इसे भ्रष्टाचार करार दिया और कहा कि आज की बैठक के दौरान उन्होंने कमिश्नर नितिन सिंघानिया से इस पर चर्चा की और इसको उनके संज्ञान में लाया उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह सारी बातें मेयर विधान उपाध्याय को पता ना हो क्योंकि अगर उनको पता होती तो शायद वह ऐसा नहीं होने देते चैताली तिवारी ने कहा कि कौन इसके पीछे है इसकी जांच होनी चाहिए और कमिश्नर नितिन सिंघानिया ने उनको आश्वासन दिया है कि इसकी वीडियोग्राफी कर जांच की जाएगी और अगर कहीं कोई विसंगति पाई गई तो उस पर कार्रवाई की जाएगी चैताली तिवारी ने कहा कि अगर नगर निगम की तरफ से इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती तो भाजपा इस मुद्दे पर बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी क्योंकि जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को इस तरह से चंद लोगों के जेबे भरने के लिए भाजपा इस्तेमाल होने नहीं देगी












