आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव का प्रचार अपने शबाब पर एक्सपीरियंस एंड यूथ पैनल की हुई बैठक:
1 min read
जैसे जैसे आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है दोनों पैनल की गतिविधियां भी तेज हो रही है इसी क्रम में मंगलवार रात आसनसोल के ग्रांड होटल में आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के एक्सप्रियन्स एण्ड यूथ पेनल के तरफ से सदस्यों के साथ बैठक थी जहां इस पैनल के लगभग 300 सदस्य उपस्थित थे । पैनल की तरफ से चेयरमेन नरेश अग्रवाल , अध्यक्ष प्रत्याशी ओमप्रकाश बागड़िया एवं सचिव पद के प्रत्याशी शम्भु नाथ झा ने अपना वक्तव्य पेश किया । शम्भु नाथ झा ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुझे गर्व है कि मैं चेम्बर को इतनी उंचाई तक ले जाने में सफल रहा कि अब सभी संस्था के लोग आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारी बनने के लिए लालायित हो रहें हैं । उन्होंने सदस्यों से झुठे सपने दिखाने वालों से सावधान रहने की हिदायत दी । उन्होंने कहा कि जो प्रशासन के समक्ष आपकी बात ही नहीं रख सकता वो आपका क्या भला कर सकता है । उन्होंने अपने पेनल के सदस्यों के लिए वोट मांगा । सदस्यों का रूझान शम्भु नाथ झा के पेनल के तरफ देख कर झा पेनल के सभी सदस्य उत्साहित नजर आ रहे थे । शंभूनाथ झा ने दावा किया कि उनका पैनल 3 तारीख को बहुमत के साथ बोर्ड गठन कर रहा है ।













