shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल का वाहन चालक हुआ नशाखुरानी गिरोह का शिकार:

1 min read

आसनसोल आसनसोल के रहने वाले निजी कार चालक ननजी प्रसाद सोमवार को एक भाड़ा लेकर आसनसोल से धनबाद गए थे लेकिन उसके बाद वह का कोई अता पता नहीं चल रहा था उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था जिससे उनके परिजन खासे परेशान हो गए और उनकी खैरियत को लेकर चिंता करने लगे आखिरकार ननजी प्रसाद बदहवासी के हालत में आसनसोल स्टेशन पर देखे गए । घटना की जानकारी देते हुए उनकी पत्नी ने कहा कि सोमवार को उनके पति गाड़ी लेकर पहले दुर्गापुर गए थे दुर्गापुर से लौटते लौटते उनको दोपहर हो गई थी इसके उपरांत वह आसनसोल स्टेशन पर गाड़ी लगा कर किसी अन्य सवारी का इंतजार कर रहे थे अचानक उनको एक फोन आया और धनबाद चलने को कहां गया उन्होंने कहा कि वह खाना खाकर चलेंगे लेकिन फोन करने वाले ने कहा कि उनको जल्दी है और वह तुरंत धनबाद के लिए निकलना चाहते हैं इसके उपरांत ननजी प्रसाद अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर सवारी के साथ धनबाद के लिए रवाना हो गए उन्होंने फोन पर अपनी पत्नी को बता दिया कि वह धनबाद जा रहे हैं उनकी पत्नी ने कहा कि उसके बाद वह यह सोचकर निश्चिंत हो गए कि उनके पति धनबाद के लिए रवाना हो चुके हैं । मगर काफी समय बीत जाने के बाद जब उनके परिजन उनसे फोन पर संपर्क करना चाह रहे थे तो संपर्क नहीं हो रहा था उनका फोन स्विच ऑफ था जिससे यह लोग चिंतित हो गए आखिरकार किसी ने मंगलवार को उनको बताया कि उनके पति आसनसोल स्टेशन के पास है जब वह लोग वहां पहुंचे तो देखा कि वह बदहवास से वहां पर बैठे हुए हैं उनकी पत्नी ने कहा कि वह ठीक ठीक तो कुछ नहीं बता पा रहे थे लेकिन जितना उनके पति ने उनको बताया उससे उनको समझ में आया कि जो सवारी थी उन्होंने उनको कोल्ड ड्रिक्स में कुछ नशे की चीज मिलाकर पिला दी थी उसके बाद उनकी गाड़ी मोबाइल मनी बैग यहां तक कि उनके कपड़े भी छीन लिए और उनको छोड़ दिया जब उस हालत में स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने पहले उनको पागल समझा लेकिन बाद में जब उनको सच्चाई का पता चला तो उन्होंने वाहन चालक की मदद की और उनको 200 रुपए देकर आसनसोल के लिए रवाना किया उनकी पत्नी ने कहा कि यह तो गनीमत है कि उनके पति की जान बच गई लेकिन जिस तरह से अपराधियों ने उनसे उनकी गाड़ी मोबाइल आदि छीन लिए इससे उनको भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है । ननजी प्रसाद के परिजनों ने आसनसोल दक्षिण थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page