बाराबनी थाने की पहल पर हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
1 min read
आसनसोल गर्मी के मौसम में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए बीते 1 महीने से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विभिन्न थानों के माध्यम से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है मंगलवार को बाराबनी थाने के द्वारा भी एक रक्तदान शिविर लगाया गया जहां मेयर बिधान उपाध्याय आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कमिश्नर एस नीलकंठम मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने इस आयोजन के लिए बाराबनी थाने के प्रभारी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच संबंध और प्रगाढ़ होता है उन्होंने कहा कि बीते 1 महीने से आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिससे इस गर्मी के मौसम में कोई भी रक्त की कमी से ना जुझे । कमिश्नर ने बताया कि आज के कार्यक्रम के दौरान कुछ स्थानीय मेधावी छात्रों को उनकी जरूरत की कुछ सामग्रियां भी प्रदान की जाएंगी उन्होंने कहा कि पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखने का तो है ही लेकिन इसके साथ ही पुलिस को मानसिक होने की भी जरूरत है और इन सब कार्यक्रमों के जरिए पुलिस और जनता के बीच संबंध में और मजबूती आएगी जिससे इलाके में अपराध पर नकेल कसने में सहूलियत होगी उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस हर एक व्यक्ति के साथ खड़ी रहेगी और जिस किसी भी छात्र को अपनी पढ़ाई जारी रखने में परेशानी आ रही है पुलिस के द्वारा उसकी भी मदद की जाएगी












