shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दिखा आसनसोल नगर निगम का मानवीय चेहरा:

1 min read

आसनसोल बुधवार को मुर्गासोल की रहने वाली शुक्ला भट्टाचार्य अपने बेटे के साथ आसनसोल नगर निगम आई थी शुक्ला भट्टाचार्य की उम्र 79 साल है वह अपने बेटे के साथ बुजुर्ग पेंशन के लिए आई थी उम्र की वजह से शुक्ला भट्टाचार्य को चलने फिरने में काफी परेशानी होती है लेकिन फिर भी अपने बुजुर्ग पेंशन के मसले को हल करने के लिए वह किसी तरह नगर निगम आई थी जब इस बात का पता नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को चला तो उन्होंने तुरंत शुक्ला भट्टाचार्य और उनके बेटे सुब्रतो को अपने चेंबर में बुलाया और उनकी परेशानी को सुना चेयरमैन ने उनको आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान कर लिया जाएगा इतना ही नहीं अमरनाथ चटर्जी के निर्देश पर बुजुर्ग महिला और उनके बेटे को नगर निगम के वाहन से उनके घर तक छोड़ भी दिया गया इस संदर्भ में शुक्ला भट्टाचार्य ने कहा कि आज वह अपने पेंशन के मसले के समाधान के लिए आईं थीं अमरनाथ चटर्जी ने उनको आश्वासन दिया कि उनका काम बहुत जल्द हो जाएगा और उनको नगर निगम की गाड़ी से घर पहुंचाने का इंतजाम भी किया गया वह नगर निगम और अमरनाथ चटर्जी के कार्य से बेहद खुशी दिखीं। वहीं इस संदर्भ में नगर निगम के घोषित उप मेयर वसीम उल हक ने कहा कि जब भी कोई लाचार बुजुर्ग व्यक्ति नगर निगम आता है तो सभी की एक कोशिश रहती है कि उनके कार्य को जल्द से जल्द किया जाए और उनकी समस्या का समाधान निकाला जाए यही वजह है कि आज मुर्गासोल से आई इस महिला के पेंशन के मसले को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया और चुंकि उनके पास घर वापस जाने का कोई साधन नहीं था इसलिए नगर निगम के वाहन से उनको घर पहुंचाने का इंतजाम किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page