shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को सरहद की लड़ाई ना समझी जाए – फिरोज खान एफके:

1 min read

आसनसोल आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य और एफके ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर फिरोज खान ने बताया कि 2 जून को चेंबर का चुनाव होने वाला है । उन्होंने बताया कि इसे देखते हुए दोनों ही पैनल की तरफ से जोर शोर से प्रचार किया जा रहा है और मतदाताओं को रिझाने के लिए शहर के बड़े-बड़े होटलों में दावतों का इंतजाम किया जा रहा है।‌ इसी बीच यह भी देखा जा रहा है कि दोनों ही पैनल के सदस्य एक दूसरे पर जुबानी प्रहार कर रहे हैं और एक दूसरे के बारे में भला बुरा कह रहे हैं । फिरोज खान ने बताया कि इस सब से ऐसा लग रहा है कि यह किसी वाणिज्यिक संगठन का चुनाव नहीं बल्कि सरहद पर दो दुश्मन देश आमने-सामने हैं और यह संगठन व्यापारी मित्रों का संगठन नहीं बल्कि सभी एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं ।‌ फिरोज खान ने दोनों ही पैनल के प्रत्याशियों से यह अपील की कि वह एक दूसरे के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें और इस चुनाव को ठंडे दिमाग से लड़े क्योंकि आखिरकार इससे चेंबर की गरिमा पर आंच आती है। उन्होंने बताया कि चेंबर के सभी मतदाता पढ़े लिखे समझदार और पेशेवर लोग हैं वह अपना भला बुरा समझकर ही आने वाले चुनाव में मतदान करेंगे। ‌ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चेंबर के चुनाव में जीत किसी भी पैनल की हो लेकिन अंततोगत्वा सभी को मिलजुलकर एक टीम की तरह काम करना है ताकि चेंबर का विकास हो और अंत में इस शहर के व्यापार और व्यापारियों का विकास हो ।‌ उन्होंने कहा कि जीत किसी की भी हो लेकिन सबको मिलजुल कर एकजुट होकर काम करना है और चुनाव में जीत हार का फैसला सदस्यों पर ही छोड़ देना बेहतर होगा।‌ फिरोज खान ने आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव अधिकारी से आग्रह किया कि वह चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण रखने के लिए हर संभव प्रयास करें और जरूरत पड़ी तो जिला प्रशासन और पुलिस की भी मदद लें ताकि चेंबर का चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page