सुधा हेल्थ केयर में हुआ ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन:
1 min readआसनसोल आसनसोल के बी एन आर स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर सुधा हेल्थ केयर में रविवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । इस मौके पर मंत्री मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने सुधा हेल्थ केयर से जुड़े भास्कर गोराई ड सत्राजीत राय सहित पूरी टीम को इस आयोजन के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि ऐसे डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा जब इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है तो उसका एक अलग ही संदेश समाज में जाता है ।

वहीं सुधा हेल्थ केयर के कर्णधार भास्कर गोराई और डॉक्टर सत्राजीत राय ने कहा कि उनकी संस्था का उद्देश्य हमेशा से सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना रहा है यही वजह है कि इस ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिससे लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता पैदा हो उन्होंने बताया कि सुधा हेल्थ केयर की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि हर 3 महीने में इस तरह के आयोजन किए जाएंगे












