जमुड़िया में रखी गई लाईफ लाईन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की नींव:
1 min read
जमुड़िया शिल्पांचल के लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराने के लिए रविवार को लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट की नींव रखी गई आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने इस अत्याधुनिक अस्पताल की नींव रखी यह एक 750 शय्यायों का अत्याधुनिक अस्पताल है जो कि 2023 के जून महीने तक बनकर तैयार हो जाएगा इस अस्पताल के निर्माण में जिन्होंने सबसे अहम भूमिका निभाई वह है डॉक्टर जयंत भट्टाचार्य उन्हीं का सपना था कि आसनसोल शिल्पांचल में एक इस तरह के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण हो जहां मरीजों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय सेवा वह भी अत्याधुनिक तकनीक के जरिए प्राप्त हो सके लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में न सिर्फ कार्डियोलॉजी एंडॉक्रिनलॉजी केयर यूनिट सहित विभिन्न जटिल रोगों का इलाज होगा यहां एक नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी नर्सिंग कॉलेज में 3 साल का कोर्स कराया जाएगा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अस्पताल के निर्माण से जुड़े और उनकी टीम को बधाई दी उन्होंने कहा कि आसनसोल एक बढ़ता हुआ शहर है यहां की आबादी पहले जितनी थी आज उससे कहीं ज्यादा है ऐसे में लोगों को इलाज के लिए या तो कोलकाता या फिर दुर्गापुर नहीं तो दक्षिण भारत पर जाना पड़ता है जिससे खर्च भी ज्यादा होता है और लोगों को परेशानी भी होती है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से सटे काली पहाड़ी इलाके में लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के खुल जाने से न सिर्फ आसनसोल बल्कि आसपास के इलाके के लोगों को भी भारी सहूलियत होगी उन्होंने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर करने की दिशा में सदैव प्रयासरत रही है उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी के प्रयासों से ही आज आसनसोल जिला अस्पताल एक अत्याधुनिक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में तब्दील हो चुका है जहां लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवा दी जाती है उन्होंने लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी और राज्य प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया वहीं डॉक्टर जयंत भट्टाचार्य ने मंत्री मलय घटक को कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए धन्यवाद दिया और कहां की यह अस्पताल उनका सपना है जहां लोगों को किफायती मूल्यों पर अत्याधुनिक तकनीक के सहारे चिकित्सा सेवा प्रदान की जाएगी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश भर से विशेषज्ञ चिकित्सकों को यहां लाया जाएगा और लोगों को चिकित्सकीय सेवा मुहैया कराई जाएगी साथ ही जिससे लोगों को दुर्गापुर कोलकाता या दक्षिण भारत न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि यहां चिकित्सा के पहले जांच पर विशेष ध्यान दिया जाएगा जिसके लिए अत्याधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ टेक्नीशियन रखे जाएंगे । वहीं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने भी इस अस्पताल को बनाने के लिए डॉक्टर जयंत भट्टाचार्य को बधाई दी और कहा कि अस्पताल की बहुत जरूरत थी ताकि यहां के लोगों को चिकित्सा के लिए दूरदराज के इलाकों में न जाना पड़े इसके साथ ही उन्होंने इस अस्पताल में राज्य सरकार के ईएसआई स्वास्थ्य साथी की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया । वहीं जमुरिया विधानसभा के विधायक हरेराम सिंह ने भी अस्पताल खोले जाने के लिए ड जयंत भट्टाचार्य और उनकी पूरी टीम को बधाई दी । उन्होंने कहा कि उनको बहुत खुशी है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इतना बड़ा अस्पताल खोलने जा रहा है इसके लिए उन्होंने मंत्री मलय घटक को विशेष धन्यवाद दिया । वहीं एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने भी ड जयंत भट्टाचार्य और उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि जिस तरह से राज्य सरकार के सभी नियमों का पालन करते हुए इस नर्सिंग होम की नींव रखी जा रही है वो काबिले तारीफ है उन्होंने कहा कि कुछ निजी अस्पताल स्वास्थ्य साथी कार्ड की अवहेलना कर रहे हैं जिससे ममता बनर्जी काफी क्षुब्ध हैं । उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट गरीबों और जरूरतमंदों को ध्यान में रखते हुए अपना संस्थान चलाएगा। वही मंत्री मलय घटक ने अपने भाषण में गजेंद्र भट्टाचार्य और उनके पूरे टीम को इस अस्पताल की नींव रखने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों के चिकित्सकीय सेवा को बेहतर करने के लिए कई परियोजना एली हैं उससे आज पूरे प्रदेश में चिकित्सा सेवा बहुत बेहतर हुई है लेकिन आसनसोल में एक ऐसी अस्पताल की जरूरत थी जहां पर सभी को किफायती मूल्य पर बेहतर सेवा मिल सके।













