हीरापुर थाना की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन पुलिस आयुक्त रहे मौजूद:
1 min readआसनसोल गर्मी के मौसम में रक्त की कमी को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से इन दिनों लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन विभिन्न थानों की तरफ से इन रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को हीरापुर थाने की तरफ से एक रक्तदान शिविर लगाया गया जहां आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त एस नीलकंठम विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने कहा कि वैसे तो आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पूरे साल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है लेकिन गर्मी के मौसम में रक्त की विशेष कमी होती है इसे पूरा करने के लिए इन दिनों एक खास कार्यक्रम में चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न थानों की तरफ से लगातार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसका मकसद जैसे एक तरफ ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर करना है ठीक उसी तरह पुलिस और जनता के बीच संबंध को भी और प्रगाढ़ करना है । इस मौके पर हीरापुर थाना प्रभारी सहित थाने के तमाम अधिकारी और सीपीवीएफ कर्मी उपस्थित थे यहां कई लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया












