ज़िला पुस्तकालय में हुई बाउरी समाज का सम्मेलन:
1 min read
आसनसोल समाज के विकास और अन्य ज़रूरी विषयों पर चर्चा करने रविवार को पश्चिम बंगाल बावरी समाज कल्याण समिति के पश्चिम बर्दवान जिला कमेटी की सांगठनिक बैठक हुई । ज़िला पुस्तकालय में हुई इस बैठक में कांकसा इलाके से शुरु कर बराकर तक के क्षेत्र के हर ब्लाक के प्रतिनिधि मौजुद थे । इनमें जिला अध्यक्ष परितोष बाउरि जिला सचिव सौमेन बाउरि शक्ति बाउरि आदि प्रमुख थे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर बावरी समाज को एकजुट करने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजबंशी बावरी ने कहा कि आज की बैठक में संगठन के भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई साथ ही जिला सम्मेलन का आयोजन किए जाने पर फ़ैसला हुआ जो कि या तो आसनसोल या दुर्गापुर में होगा लेकिन उसकी तारीख अभी तक तय नहीं हुई है । उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान में बावरी समाज को जो अधिकार दिए गए हैं उन अधिकारों की रक्षा के विषय पर भी बैठक में चर्चा हुई। राजवंशी बाउरी ने कहा कि बावरी समाज के विकास को लेकर दुर्गापुर में एसडीओ के साथ साथ पश्चिम बर्दवान जिला शासक को भी ज्ञापन दिया गया है । जिसमे एससी एसटी एक्ट में सरलीकरण की मांग की गई थी जिस से कास्ट सर्टिफिकेट मिलने में आसानी हो उन्होंने दुर्गापुर एसडीओ और पश्चिम बर्दवान जिला शासक को धन्यवाद दिया कि दुर्गापुर में एससी एसटी समुदाय के बच्चों के लिए फ्री कोचिंग सेंटर खोला जाएगा जिससे यह बच्चे यूपीएससी ज्वाइंट डब्ल्यूबीसीएस की तैयारी कर सकें












