आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज:
1 min read
आसनसोल शनिवार को आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित ओम बागड़िया के निवास स्थान पर आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के शंभू झा ओम बगड़िया चैनल द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया यहां आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स में चुनाव लड़ रहे शंभू झा कैनल के तमाम मेंबर उपस्थित थे इनमें मुकेश तोडी आनंद पारीक विजय शर्मा निरंजन अग्रवाल आदि प्रमुख थे इस मौके पर अपना वक्तव्य पेश करते हुए शंभू झा ने कहा कि 2 जून को चेंबर के लिए चुनाव होने वाला है जो कि बेहद महत्वपूर्ण है शंभू झा ने कहा कि 2020-22 के समय काल में चेंबर के पदाधिकारी जो चेंबर को चला रहे थे उन्होंने इस चेंबर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई उन्होंने कहा नरेश अग्रवाल के नेतृत्व में चेंबर ने कुछ अनूठी उपलब्धियां हासिल की है उन्होंने कहा कि आज आसनसोल चैंबर का नाम पूरे प्रदेश में गूंज रहा है खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल के पदाधिकारियों को निमंत्रित किया था और उनके साथ आसनसोल के विकास को लेकर चर्चा की थी। उन्होंने आगे कहा कि आसनसोल चैंबर्स के पदाधिकारियों की कोशिशों का नतीजा है कि आसनसोल में इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा इसके साथ ही उन्होंने कहा यह आसनसोल चैंबर के अधिकारियों की बहुत बड़ी उपलब्धि है कि जो व्यवसायी आसनसोल चैंबर के सदस्य नहीं है वह भी चेंबर का लाभ उठा रहे हैं उदाहरण के लिए उन्होंने कहा की चेंबर के सदस्य नहीं है ऐसे व्यक्तियों के ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए भी चैंबर ने कोशिश की है और उनका ट्रेड लाइसेंस फौरन बन भी गया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना का काल में चेंबर द्वारा सामाजिक दायित्वों का पालन करने की बात बताने के साथ-साथ बताया कि किस तरह से आसनसोल चैंबर्स के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सिन लगाने की व्यवस्था की थी। वहीं गौरीशंकर अग्रवाल पैनल द्वारा चेंबर में परिवर्तन की बात पर कटाक्ष करते हुए शंभू झा ने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के संविधान नहीं लिखा हुआ है कि एक अध्यक्ष एक बार और एक सचिव दो बार पद पर रह सकता है उन्होंने कहा कि संविधान में ही परिवर्तन की बात कही गई है तो वह नए परिवर्तन की क्या बात कर रहे हैं । शंभू झा ने बताया कि उनके पैनल का नाम ही रखा गया है एक्सपीरियंस एंड यूथ पैनल उनके पैनल में अनुभवी और युवा उम्मीदवारों की भरमार है जो चेंबर को आने वाले समय में आगे लेकर जाएंगे वही इस पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ओम बागड़िया ने कहा कि अभी चुनाव हुआ भी नहीं है लेकिन नरेश अग्रवाल और शंभू नाथ झा के कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर अभी से तकरीबन 500 लोग चेंबर का सदस्य बनना चाह रहे हैं उन्होंने इसे चेंबर की एक बहुत बड़ी उपलब्धि कहा वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पैनल के 1 उम्मीदवार को डरा धमका कर चुनाव लड़ने से रोका । ओम बागड़िया ने कहा कि जिस तरह से लोग आजकल नाम के लिए काम कर रहे हैं वह दुर्भाग्य जनक है लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए ना की प्रशंसा पाने के लिए लालायित रहना चाहिए वहीं उन्होंने उनके पैनल की जीत का भरोसा जताया और कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान व्यवसायियों से उनको जो प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं उससे उनका पूर्ण विश्वास है कि चुनाव उन्हीं का पैनल जीतने वाला है। दूसरी तरफ इस पैनल के चेयरमैन और निवर्तमान अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने कहा कि आज जो लोग इस पैनल का विरोध कर रहे हैं एक समय इन्हीं में से कुछ लोगों ने कहा था कि जो पैनल अभी चल रहा है वह बहुत अच्छा काम कर रहा है और इसी को जारी रखना चाहिए लेकिन आज वह किन्ही कारणों से इस पैनल का विरोध कर रहे हैं। 2020-22 कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब सचिव शंभूनाथ झा और उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी तो उन्होंने आसनसोल में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की बात कही थी नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि उस मुलाकात के बाद न सिर्फ आसनसोल बल्कि बंगाल के और भी हिस्सों में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की बात पर ममता बनर्जी ने सहमति जताई और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है । नरेश अग्रवाल ने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के 609 सदस्य सभी एक हैं यहां बड़ा छोटा कोई नहीं है दूसरे पैनल के जो लोग सम्मानित किया अपमानित होने की बात कह रहे हैं वह सरासर गलत है उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स में सभी सदस्य हैं और सभी का समान रूप से सम्मान होता है लेकिन सम्मान पाने के लिए सम्मान करना भी जरूरी है उन्होंने कहा कि आज अगर एक गोलगप्पे वाला भी है उसका भी सम्मान करना जरूरी है क्योंकि बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने वाले व्यवसायी गोलगप्पा खाने के लिए उस व्यक्ति के आगे हाथ फैलाते हैं उन्होंने कहा कि उनके पैनल के कार्यकाल में कभी किसी का अपमान नहीं किया गया और सब को समान रूप से सम्मानित किया गया है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स जैसे एक व्यवसायिक संस्थान में परिवर्तन की बात होनी ही नहीं चाहिए क्योंकि परिवर्तन वहां होता है जहां आम जनता से सीधा संपर्क रहता है यह एक व्यवसायिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य आसनसोल में व्यवसाय को बढ़ाना है ऐसे में उन्हीं लोगों को तरजीह देनी चाहिए जो अच्छा काम कर रहे हैं और व्यवसाय को बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं । नरेश अग्रवाल ने कहा की पत्रकारों की भूमिका हर चुनाव में अहम होती है मीडिया ही लोगों तक सही और सच्ची तस्वीर पहुंचाती है और चुनाव में मतदाताओं को सही प्रत्याशी चुनने में सहायता करती है












