रेलवे द्वारा जारी नोटिस के खिलाफ टीएमसी का धरना:
1 min readआसनसोल हाल ही में रेलवे द्वारा रेल पार के चांदमारी कुरैशी मोहल्ला सहित कई इलाकों के लोगों को नोटिस जारी किया गया था इस नोटिस में कहा गया था कि उनकी दुकानें जिस जमीन पर है वह रेलवे की जमीन है नोटिस में कहा गया था कि 25 मई तक वो लोग डीआरएम दफ्तर से संपर्क करें और रेलवे की जमीन पर जिस तरह से उन लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है उसे हटा ले इसके साथ ही इन इलाकों में रेलवे के आवासों में अवैध तरीके से रहने वालों को भी घर खाली करने को कहा गया था शुक्रवार को इस सब के खिलाफ टीएमसी पार्षद उत्पल सिन्हा और फनसबी आलिया के नेतृत्व में इन इलाकों के लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया उनका कहना है कि जब तक रेलवे द्वारा इनको पुनर्वास नहीं दिया जाएगा यह लोग यहां से नहीं हटेंगे इस संदर्भ में उत्पल सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से रेलवे द्वारा इन लोगों को हटने का नोटिस जारी किया गया है वह सर्वथा अमानवीय है यहां सैकड़ों नहीं हजारों गरीब परिवार रहते हैं जिनकी रोजी-रोटी इन दुकानों पर निर्भर है अचानक अगर इनको तोड़ा गया तो इनके परिवारों का क्या होगा वहीं फनसबी आलिया ने भी रेलवे के इस कदम का विरोध किया और कहा कि हो सकता है कि आसनसोल में लोकसभा उपचुनाव में शिकस्त बर्दाश्त के कारण केंद्र सरकार द्वारा रेलवे के जरिया आसनसोल के लोगों को परेशान किया जा रहा है उन्होंने भी यहां के लोगों के लिए पुनर्वास की मांग की।












