पीने के पानी को लेकर आसनसोल नगर निगम में हुई ज़रूरी बैठक:
1 min read
आसनसोल एक तरफ जहां शुक्रवार को भाजपा द्वारा पीने के पानी की मांग पर आसनसोल नगर निगम के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया वहीं इसी दिन आसनसोल नगर निगम में पानी को लेकर एक विशेष बैठक हुई जहां जिला शासक कई पंचायतों के प्रधान जल विभाग के अधिकारी तथा जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरेराम सिंह भी थे। इस संदर्भ में हरेराम सिंह ने कहा कि बैठक में यह फैसला लिया गया कि अगले महीने की 10 तारीख तक सभी क्षेत्रों से पीने के पानी की समस्या को दूर कर लिया जाएगा जिसकी परियोजना तैयार कर ली गई है । उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम सभी को स्वच्छ पीने का पानी मुहैया कराने का प्रयास कर रहा है और बहुत जल्द ही यह हो जाएगा ।













