गौरीशंकर अग्रवाल पैनल ने आसनसोल के व्यापारियों से आसनसोल चेंबर में परिवर्तन लाने का किया अनुरोध:
1 min read
आसनसोल आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स मैं 2 जून को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का दौर शुरू हो चुका है एक तरफ है शंभू झा का पैनल तो दूसरी तरफ है गौरीशंकर अग्रवाल के नेतृत्व वाला पैनल जो शंभू झा पैनल को हराकर नया पैनल बनाने की कवायद में जुट गया है। गुरुवार शाम को आसनसोल के आश्रम मोड में स्थित एक निजी होटल में गौरीशंकर अग्रवाल के नेतृत्व वाले पैनल ग्लोरी फॉर गौरी के तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां गौरीशंकर अग्रवाल के अलावा सचिन राय पवन गुटगुटिया विनोद गुप्ता सहित ग्लोरी फॉर गौरी पैनल के तमाम प्रत्याशी और उनके समर्थक गण उपस्थित थे ।

कार्यक्रम के दौरान इस पैनल के लोगों के साथ मीडिया कर्मियों का परिचय करवाया गया और यह बताया गया कि आखिर यह लोग क्यों इस चुनाव में प्रतिद्वंदिता कर रहे हैं और अगर यह पैनल जीता तो आने वाले समय में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स में क्या-क्या तब्दीलियां वह लाएंगे सचिन राय से लेकर पवन गुटगुटिया विनोद गुप्ता और ग्लोरी फॉर गौरी पैनल के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने सभी व्यापारियों से आने वाले चुनाव में उनके पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की इनका कहना है कि पिछले कई वर्षों से आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स क्षेत्र के व्यापारियों और व्यापार के विकास के बारे में कम और कुछ चुनिंदा पदाधिकारियों के निजी स्वार्थ के बारे में ज्यादा सोच रहा है उन्होंने कहा कि आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स एक बहुत ही प्राचीन संस्था है और इसकी गरिमा को बनाए रखने के लिए और आसनसोल के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए गौरीशंकर अग्रवाल पैनल की जीत बेहद जरूरी है।













