shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ट्रक हाईजैकिंग को लेकर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने किया संवाददाता सम्मेलन:

1 min read

आसनसोल शुक्रवार को आसनसोल उत्तर थाना की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां डीसीपी डॉ कुलदीप एसएस आसनसोल नॉर्थ थाना प्रभारी तन्मय राय सहित आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे संवाददाता सम्मेलन के दौरान पुलिस अधिकारियों ने हाल ही में ट्रक हाईजैकिंग के एक मामले के बारे में जानकारी दी डॉ कुलदीप ने बताया की 20 तारीख की रात को बांकुड़ा के मेजिया से एक ट्रक लोहे का रोड लेकर झारखंड की तरफ जा रहा था । बीच में ट्रक के ड्राइवर रे खाना खाने के लिए किसी ढाबे के पास ट्रक को रोका तभी एक स्कॉर्पियो में पांच व्यक्ति आए और ट्रक के ड्राइवर को बताया कि वह जीएसटी अधिकारी है और वो ट्रक की जांच करेंगे इसके बाद वह ट्रक को लेकर और चालक को साथ लेकर आगे बढ़ गए बाद में खलासी को भी फोन करके बुला लिया इसके उपरांत ट्रक चालक और खलासी दोनों को अपहरण कर काफी देर तक इधर उधर घुमाया गया 21 तारीख की सुबह को ट्रक चालक और खलासी को काली पहाड़ी के पास छोड़ दिया गया घटना की जानकारी आसनसोल उत्तर थाने को दी गई इसके उपरांत तन्मय राय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया जो इस मामले की जांच में जुट गई मामले की जांच करते हुए पुलिस ने अंडाल थाना अंतर्गत तापस मंडल नामक एक व्यक्ति के घर में दबिश डाली जिसके घर से चोरी गए 41 टन लोहे के रोड में से 37 टन लोहे की रॉड बरामद किए गए आपको बता दें की चोरी हुए 41 टन लोहे की रॉड की अनुमानित कीमत 34 लाख रुपए है पकड़े गए आरोपी तापस मंडल लोहे के रोड का कारोबारी है इसके उपरांत उससे पुलिस ने पूछताछ की और प्रशांत दास हैदर अली नीरज खान शाहनवाज को भी गिरफ्तार किया गया डॉ कुलदीप एस एस ने बताया कि मामले की शिकायत दर्ज होते ही मेजिया से लेकर झारखंड तक पूरे रास्ते में सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया और उसके बाद 24 तारीख को तापस मंडल की गिरफ्तारी हुई उन्होंने बताया कि पकड़े गए पांच आरोपियों को 10 दिन के रिमांड पर लिया गया है उनसे पूछताछ जारी है अभी तक ट्रक हाईजैकिंग के मामले में उनका कोई पिछला रिकॉर्ड सामने नहीं आया है लेकिन उनसे पूछताछ जारी है और इस मामले में और कौन-कौन संलिप्त है इसकी पूरी जांच की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page