shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

ममता कैबिनेट का बड़ा फैसला राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगी राज्य विश्वविद्यालयों के चांसलर:

1 min read

कोलकाता राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने गुरुवार को एक बहुत बड़ा फैसला लिया गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि अब से राज्य सरकार के अधीन जो भी विश्वविद्यालय हैं उनके चांसलर राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे कैबिनेट में इस आशय पर फैसला हो गया अब विधानसभा में इस प्रस्ताव को कानून बनाने के लिए संशोधन लाने की जरूरत है राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि बहुत जल्द वह प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी जिससे कि राज्य सरकार के अधीन विश्वविद्यालयों के चांसलर राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होंगे आपको बता दें कि सिर्फ बंगाल ही नहीं गैर भाजपा शासित दक्षिण भारत के कई विश्वविद्यालयों में भी यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है केरल तमिलनाडु जैसे राज्य अपनी अपनी सरकारों के अधीन विश्वविद्यालयों में राज्यपाल को हटाकर मुख्यमंत्री को चांसलर बनाने की प्रक्रिया में लग गए हैं ।‌ शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास किया गया अब बहुत जल्द विधानसभा में इसे पेश कर कानून में संशोधन लाया जाएगा जिससे कि राज्य सरकार के अधीन विश्वविद्यालयों के चांसलर मुख्यमंत्री होंगी राज्यपाल नहीं ।‌ न्यायमूर्ति मदन मोहन पूंची के नेतृत्व में आयोग ने 2006 में ही इस आशय की सिफारिश की थी कि राज्य सरकार के अधीन विश्वविद्यालयों के चांसलर मुख्यमंत्री हो सकते हैं राज्यपाल नहीं । आपको बता दें कि बीते कुछ महीनों से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और राज्य सरकार के बीच छत्तीस का आंकड़ा बना हुआ है कई मौकों पर राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव की स्थिति बन चुकी है राज्यपाल ने कई बार खुले तौर पर राज्य सरकार की गतिविधियों की आलोचना की है वही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित ममता कैबिनेट के मंत्रियों ने भी राज्यपाल की तीखी आलोचना की है गुरुवार की बैठक में लिए गए इस फैसले को उसी टकराव का नतीजा माना जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page