रानीगंज के पंजाबी मोड़ में एक बस से बरामद अवैध तांबा:
1 min read
रानिगंज रानीगंज ट्रैफिक प्रभारी चित्ततोष मंडल के नेतृत्व में वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा था । आसनसोल से बांकुड़ा जा रही एक बस की जांच में पता चला कि बस में तांबा था जिसका वजन कुल 2 क्विंटल 15 किलो तांबा था जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा है। जब पुलिस अधिकारी ने बस के चालक और कंडक्टर से इस तांबे के बारे में पूछा तो वह कुछ भी नहीं बता पाए। वह सिर्फ इतना बता पाए कि आसनसोल के गोधूलि से किसी ने इस तांबे को उनके बस में चढ़ाया था और इसे बांकुड़ा के तांमली बांध में उतारा जाना था उन्होंने बताया कि वहां कोई व्यक्ति आकर इस तांबे को उतार लेता और वही उनको किराया भी देता। पत्रकारों से बात करते हुए बस के कंडक्टर ने कहा कि कहा कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था आज की घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि आसनसोल के गोधूलि से किसी ने यह सामान चढ़ाया था और बांकुड़ा के तामली बांध में इसे उतारा जाना था उन्होंने कहा कि किसने चढ़ाया था न तो उस व्यक्ति का उनको नाम पता है और न ही मोबाइल नंबर । रानीगंज के पंजाबी मोड़ फांड़ी की पुलिस ने तांबे को अपनी हिफाजत में ले लिया।












