काजी नजरुल इस्लाम की जयंती पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से हुआ कार्यक्रम:
1 min read
आसनसोल विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की 123वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके में आसनसोल नगर निगम की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अभिजीत घटक वसीम उल हक रवि उल इस्लाम गुरदास चटर्जी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे इसके अलावा काजी नज़रुल परिवार से सोनालि काजी भी उपस्थित थीं यहां गायकों ने काजी नज़रुल इस्लाम की रचनाओं को प्रस्तुत किया कार्यक्रम के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए मेयर बिधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी अभिजीत घटक वसीम उल हक सभी ने भारत की आजादी के जंग में काजी नजरुल इस्लाम की लेखनी को याद किया और कहा कि उनके द्वारा लिखी गई कविताओं ने देश प्रेम का वह जज्बा पैदा किया जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जंग ए आजादी से जुड़े













