आसनसोल में जल्द शुरू होगा लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल:
1 min read
आसनसोल आज आसनसोल के आश्रम मोड़ पर स्थित एक निजी होटल के सभागार में लाइफ लाइन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरफ से एक संवाददाता सम्मेलन किया गया इस मौके पर प्रख्यात चिकित्सक डॉक्टर जयंत भट्टाचार्य त्रिशंकु राय पत्रकारों से रूबरू हो गए संवाददाता सम्मेलन के दौरान लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधिकारियों ने बताया कि बहुत जल्द आसनसोल के काली पहाड़ी इलाके में एक मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण होने जा रहा है उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस इस हॉस्पिटल में 750 बेड की व्यवस्था रहेगी उन्होंने बताया कि इस हॉस्पिटल का शिलान्यास 29 मई को किया जाएगा राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक इसका शिलान्यास करेंगे इस हॉस्पिटल में दिल की बीमारी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी न्यूरोलॉजिकल समस्याएं सहित विभिन्न कठिन बीमारियों का इलाज किया जाएगा यहां एम्स जैसे सुविख्यात अस्पतालों से चिकित्सकों को लाया जाएगा जो पूरे समय यहां मरीजों को सेवा प्रदान करेंगे लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की तरफ से बताया गया कि यहां पर स्वास्थ्य साथी कार्ड की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां एक पैरामेडिकल कॉलेज और नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज का भी निर्माण किया जाएगा नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज में 3 साल का प्रशिक्षण देकर नर्सों को तैयार किया जाएगा यह कोई क्रैश कोर्स नहीं होगा यहां बाकायदा सरकारी मान्यता प्राप्त कोर्स कराया जाएगा । 2023 के जून महीने तक इस अस्पताल में चिकित्सकीय सेवा प्रदान करना शुरू हो जाएगा













