shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एसएससी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा ने किया डीआई ऑफिस के सामने प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल बंगाल में एस एस सी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज भाजपा की तरफ से सुकांतो मैदान के निकट स्थित डीआई दफ्तर को एक ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे बप्पा चटर्जी भृगु ठाकुर सहित तमाम भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे भाजपा नेताओं ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी को सीबीआई द्वारा बार-बार बुलाया जा रहा है इसी से साबित होता है कि दाल में कुछ काला है और बंगाल में शिक्षकों की नियुक्ति में व्यापक घोटाला हुआ है तकरीबन आधा से 1 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से इस सरकार का गठन हुआ है तभी से शिक्षा सहित हर क्षेत्र में टीएमसी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से योग्य प्रत्याशियों को वंचित कर पैसे के एवज में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है वह शर्मनाक है भाजपा द्वारा आज जो कार्यक्रम किया गया उसका नाम चोर धरो जेल भरो रखा गया था। अग्निमित्रा पाल ने अपने भाषण में टीएमसी के आला नेताओं के साथ-साथ आसनसोल में लंबे समय तक डीआई रहे अजय पाल पर भी भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति एक ही स्थान पर 20 साल डीआई के पद पर कैसे रह सकता है। इसके उपरांत अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने डिआई दफ्तर को एक ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन सौंपकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आज वर्तमान डीआई को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसके जरिए आसनसोल में भी नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उसकी जांच की मांग की उन्होंने कहा कि अगर इन सभी मुद्दों की जांच नहीं की गई तो आने वाले समय में भाजपा की तरफ से पूरे आसनसोल को ठप कर दिया जाएगा । अग्नि मित्रा पाल ने कहा कि अदालत द्वारा आरोपी मंत्रियों को कैबिनेट से हटाने का आदेश दिए जाने के बावजूद ममता मंत्रिमंडल में उनको बाहर रखा गया है इससे साबित होता है कि इस पूरे भ्रष्टाचार की जड़ें कहां तक गई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page