shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के विभिन्न इलाकों से रेलवे द्वारा हटाया गया अतिक्रमण:

1 min read

आसनसोल। रेलवे की तरफ से आज आसनसोल स्टेशन रोड पर तेरह नंबर मोड नज़रुल मंच और सुभाष सिनेमा के सामने से अतिक्रमण हटाया गया रेलवे द्वारा आई डब्लू और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की तरफ से यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने इन सभी इलाकों से दुकानदारों को हटने को कहा जो दुकानदार अपनी मर्जी से हट गए उनके साथ तो कुछ नहीं किया गया लेकिन जो दुकानदार हटने को राजी नहीं थे उनके सभी सामानों को जब्त कर रेलवे के अधिकारी वाहन में लाद कर ले कर चले गए इससे दुकानदारों के सर पर जैसे आसमान टूट पड़ा इनका कहना है कि यहां पर यह पिछले 25 सालों से व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन इस तरह से अचानक बिना किसी नोटिस के इनको यहां से हटा देना कहां तक जायज है । ऐसे ही एक पीड़ित दुकानदार इंदर प्रसाद वर्मा ने बताया कि यहां उनके पुराने कपड़ों की सिलाई की दुकान थी जो कि तकरीबन 20 25 सालों से वह चला रहे थे लेकिन आज अचानक रेलवे के अधिकारी आए और उनकी दुकान का तोड़ दिया जिससे अब इनको समझ में नहीं आ रहा है कि यह अपना रोजगार कैसे चलाएंगे उन्होंने कहा कि उनके परिवार में 5 सदस्य हैं दो बेटे उनकी पत्नी और वह उनके साथ उनकी एक विधवा बहन भी रहती हैं उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है तो दूसरा दसवीं कक्षा में है वह अपने घर के अकेले कमाने वाले हैं अचानक इस तरह से दुकान को तोड़ दिए जाने से अब उनके सर पर जैसे आसमान टूट पड़ा है उन्होंने कहा की गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है सब बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन आखिर में कोई गरीबों की सुध नहीं लेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page