पुनम सिन्हा ने मारवाड़ी महिला समिति के समर कैंप में लिया हिस्सा:
1 min read
आसनसोल आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने आज आसनसोल में मारवाड़ी महिला समिति के आसनसोल शाखा के कार्यक्रम में हिस्सा लिया मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से एक समर कैंप का आयोजन किया गया है इस तीन दिवसीय समर कैंप में 55 बच्चे शिरकत कर रहे हैं इस मौके पर पूनम सिन्हा के अलावा निधि पसारी मधु डुमरेवाल बबीता केडिया आदि समिति के तमाम सदस्य मौजूद थीं। इस मौके पर पूनम सिन्हा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने हमेशा अपने आलोचकों को अपने कार्य से मुंह तोड़ जवाब दिया है चुनाव से पहले जब लोग उनकी जीत को लेकर संदेह दिखा रहे थे तो चुनाव के नतीजे आने के बाद देखा गया कि उन्होंने इतिहास रचते हुए एक उपचुनाव में तीन लाख से ज्यादा मतों से विजय प्राप्त की जीतने के बाद कहा जाने लगा कि शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल में ज्यादा समय नहीं रहेंगे लेकिन जीत के उपरांत वह लगातार हर महीने आसनसोल आ रहे हैं और हर बार कई दिनों तक आसनसोल में रहकर यहां की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की कोशिश कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जब ममता बनर्जी ने उन पर इतना भरोसा जताया है तो आसनसोल को छोड़कर जाने का सवाल ही पैदा नहीं होता।












