रेलपार ट्रेडर्स एसोसिएशन ने पुनर्वास की मांग पर निकाली मशाल रैली:
1 min read
आसनसोल हाल ही में रेलवे द्वारा रेलपार के विभिन्न इलाकों के दुकानदारों को हटने का नोटिस दिया गया था । डिपो पाड़ा छोटी बाजार आदि इलाकों के दुकानदारों को नोटिस दिया गया था इन इलाकों से ईस्ट वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर गुजरने वाली है इस वजह से इन दुकानदारों को हटाने का नोटिस जारी किया गया था इस नोटिस को पाने के बाद से यहां के दुकानदार अपने रोजी रोजगार को लेकर बेहद चिंतित है। रेलपार ट्रेडर्स एसोसिएशन नामक एक संस्था बनाकर अपने रोजगार को बचाने की मुहिम शुरू की है। सोमवार को रेलपार ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक विशाल मशाल रैली निकाली गई जो कि छोटी बाजार से शुरू होकर यह रैली स्टेशन जीटी रोड हाटन रोड के रास्ते फिर छोटी बाजार में आकर खत्म हुई । यहां तकरीबन 200 से अधिक व्यवसायी उपस्थित थे इस मौके पर संगठन के सचिव आशीष चटर्जी ने कहा कि उनके इलाके से ईस्ट वेस्ट फ्रेट कॉरिडोर गुजरेगा जिससे उनकी दुकानों को हटाने का नोटिस जारी किया गया है उन्होंने कहा कि वह रेलवे के विकास के खिलाफ नहीं है लेकिन अगर उनको बिना मुआवजा और पुनर्वास के हटाया गया तो उनके सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा उन्होंने कहा कि यहां तकरीबन 200 से ढाई सौ दुकानदार है जो पिछले तकरीबन 30 40 वर्षों से यहां पर अपनी दुकान चलाकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं












