फिरोज खान एफके ने किया सभी व्यापारियों से चेंबर चुनाव को गंभीरता से लेने की अपील:
1 min read
आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्य और एफके ग्रुप के प्रबंध निदेशक फिरोज खान एफके ने बताया कि आसनसोल चैंबर चुनाव 2 जून को होने जा रहा है और फिरोज खान एफके का सोशल मीडिया और आसनसोल चैंबर पर अभियान जारी है जिसमे वह सभी सदस्यों से अपील कर रहें है और इस बात से अवगत करा रहे है कि सभी लॉग इस चुनाव में रुचि लें और यहां आकर बिना किसी राजनीति और स्वार्थ और व्यक्तिगत संबंधों के अपना वोट डालें। वाणिज्य और शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए हमें 2 जून को अपना वोट जरूर डालें और एक अच्छी कमिटी का चुनाव करना है । जो सभी सदस्यों के लाभ के साथ-साथ आसनसोल के व्यापार और उद्योग के हित मे भी काम करेगी । आसनसोल के व्यापार के साथ साथ आम व्यापारियों के बारे मे भी सोचे।
फिरोज खान एफके ने कहा है कि आसनसोल चैंबर के सभी वरिष्ठ और युवा सदस्यों द्वारा इस अभियान की काफी सराहना की जा रही है और आसनसोल चैंबर के सदस्य का फिरोज खान एफके के इस अभियान का पूरा समर्थन मिल रहा है.और आसनसोल चैंबर के सदस्य और शहर के कारोबारी समुदाय लगातार फिरोज खान एफके के संपर्क में हैं और एक अच्छी कमेटी बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं.
फिरोज खान एफके ने कहा है कि वह कार्यकारी समिति के किसी भी पद के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं क्योंकि उनका ध्यान आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की एक अच्छी समिति बनने पर है। उन्हे चेंबर की चिंता है, वह चेंबर पर ध्यान देते है और अगर वह चुनाव लड़ते तो वह खुद के वोट जुटाने में व्यस्त हो जाएंगे और एक अच्छी कमेटी के गठन में अपना योगदान नहीं दे पाएंगे।
.वहीं, फिरोज खान एफके ने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स शहर की एक बहुत पुरानी संस्था है और शहर का लोगो को इस पर बहुत विश्वास है। इसलिए ऐसी कमिटी बननी चाहिए जो चैम्बर के नाम काम और गरिमा को आगे ले जाए और पॉलिटिक्स और गुटबाज़ी से दूर रहकर चैम्बर को व्यापारियों के हित में काम करने में नियोजित करे।












