भुंईया समाज के कार्यक्रम में मलय घटक ने की शिरकत समाज के साथ रहने का दिया आश्वासन:
1 min read
आसनसोल। रविवार को आसनसोल के ऊषाग्राम इलाके में स्थित अग्नि कन्या भवन में भूंईया समाज के तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे कार्यक्रम में सबसे पहले मलय घटक का भुइयां समाज की तरफ से भव्य स्वागत किया गया सिंटू भुईयां के नेतृत्व में मलय घटक को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया इसके उपरांत सिंटू भुंईया ने अपने वक्तव्य में भुइयां समाज की कुछ समस्याओं की तरफ मलय घटक का ध्यान आकर्षित किया विशेषकर जातिगत शंसा पत्र पाने को लेकर उन्होंने अपनी बात सामने रखी उन्होंने कहा कि उनके समाज के करीब 95% लोगों के पास जातिगत शंसा पत्र नहीं है जिससे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वैसे ही उनका समाज पिछड़ा हुआ है और कास्ट सर्टिफिकेट ना होने से उनको और बाधाएं आ रही हैं मलय घटक ने उनकी बातों को गौर से सुना और अपने भाषण में इन समस्याओं के निराकरण के लिए भुइयां समाज को एक कमेटी गठन की सलाह दी इसके साथ ही उन्होंने कास्ट सर्टिफिकेट से जुड़े कुछ विषयों की जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार का जो नियम है उसके तहत 1950 में जो व्यक्ति जिस प्रदेश का निवासी था उसे वहां का सर्टिफिकेट मिल सकता है इसके लिए उन्होंने भुइयां समाज के लोगों को अपने पूर्वजों के उन सर्टिफिकेट्स को लाने की सलाह दी जिससे यह साबित हो सके कि वह 1950 के बाद से बंगाल में रह रहे हैं इसमें उन्होंने कहा कि ईसीएल या अन्य किसी सरकारी संस्थान में नौकरी करने का प्रमाण पत्र भी जायज माना जाएगा उन्होंने कहा की प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंदी भाषी समाज के लिए जो कुछ किया है वह बहुत से हिंदी भाषी राज्यों में नहीं हुआ । चाहे वह आसनसोल में हिंदी मैं स्नातक की पढ़ाई शुरू करना हो या फिर हावड़ा में हिंदी विश्वविद्यालय की स्थापना करता हो मलय घटक ने कहा कि बहुत जल्द आसनसोल में भी हिंदी विश्वविद्यालय की शाखा खुलेगी वही सिंटू भुंईया द्वारा उनके समाज के लिए एक दफ्तर की मांग पर उन्होंने कहा कि राहा लेन में जो नया कार्यालय बन रहा है वहां भुंईया समाज के लिए एक दफ्तर अलॉट किया जाएगा मलय घटक ने कहा कि वह उनके के साथ हैं और ममता बनर्जी के आदेशानुसार समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कटिबद्ध है।













