छोटी सी पहल नामक संस्था ने गर्मी के मद्देनजर लोगों में बांटा शरबत और चना:
1 min read
आसनसोल “एक छोटी सी पहल”संस्था ने इस भीषण तपती हुई गर्मी में लोगों को शरबत एवं चना वितरण करने का बीड़ा उठाया है। रविवार को बीएनआर मोड के पास जो काफी भीड़ भाड़ वाला इलाका है वहां पर कार्यक्रम किया गया। सुबह 10:00 बजे से लोगों के बीच शरबत एवं चना का वितरण किया गया। आने जाने वाले राहगीरों बस ऑटो टोटो में सफर करने वाले लोगों को भी शरबत एवं चना का वितरण किया। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक वन एवं टू के ब्लॉक प्रेसिडेंट गुरदास चटर्जी उर्फ रॉकेट एवं उत्पल सिन्हा भी आए एवं लोगों के बीच शरबत एवं चना का वितरण किए। इसके अलावा श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से सहयोग दिया। सारा कार्यक्रम मनोज कुशवाहा जोकि संस्थापक सदस्य है उन्ही के देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुदास चटर्जी ने कहा की 2 सालों से मैंने इस संस्था को बहुत सारे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते देखा है। यह काफी खुशी की बात है। हमारा सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। जब भी जरूरत पड़ेगी मैं इन लोगों के लिए हमेशा खड़ा हूं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकतर सदस्य गण उपस्थित थे।













