शनिवार से पेट्रोल और डीजल हुआ सस्ता:
1 min read
आखिरकार इस बढ़ती महंगाई के दौर में शनिवार को आम जनता के लिए एक अच्छी खबर आई। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने से पेट्रोल साढ़े 9 रुपए और डीजल 7 रुपए सस्ता हो गया । वही उज्जवला परियोजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर पर भी 200 रुपए की सब्सिडी की घोषणा की गई है और केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के लिए आम जनता ही सबसे मुख्य है उनके सरकार के सारे फैसले आम जनता को ध्यान में रखकर लिए जाते हैं।












