shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस ने किया सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का सम्मान:

1 min read

आसनसोल शनिवार को आसनसोल के रविंद्र भवन में तृणमूल कांग्रेस उत्तर विधानसभा ब्लॉक की तरफ से आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को सम्मानित किया गया इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी घोषित उप मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक पार्षद गुरदास चटर्जी सीके रेशमा अनिमेष दास सहित टीएमसी के तमाम नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थेे।

इस मौके पर एक बहुत बड़ा फूलों का हार पहनाकर शत्रुघ्न सिन्हा का स्वागत किया गया शत्रुघ्न सिन्हा ने इस सम्मान के लिए तृणमूल कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि इनकी जीत उनकी अपनी नहीं पूरे तृणमूल कांग्रेस की हैं उन्होंने कहा कि खेल अभी शुरू हुआ है यह खेल 2024 तक चलेगा जब इस प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी देश की प्रधानमंत्री बनेंगी ।

शत्रुघ्न सिन्हा ने केंद्र सरकार की कड़ी मजम्मत करते हुए कहा कि सभी चीजों के दाम इतने बढ़ गए हैं लेकिन केंद्र सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता उन्होंने कहा कि ईंधन के दाम तो बढ़े ही हैं साथ ही खाद्य तेलों के दाम भी इतने बढ़ गए हैं कि लोगों का बजट हिल गया है वहीं मलय घटक ने अपने भाषण में कहा कि आसनसोल संसदीय सीट बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रही है यहां से अतुल्य घोष आनंद गोपाल मुखर्जी जैसे कद्दावर नेता सांसद बने हैं आज शत्रुघ्न सिन्हा यहां से सांसद है उन्होंने कहा कि अगर आसनसोल में टीएमसी आने वाले समय में भी अपना प्रभुत्व कायम रखा तो यह 2024 के आम चुनाव में टीएमसी के लिए बेहद फायदेमंद होगा और ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ताकत के रूप में उभर कर सामने आएगी और ममता बनर्जी का देश के प्रधानमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page