रेलवे द्वारा रेलपार के दुकानदारों को जमीन खाली करने का नोटिस दिए जाने के खिलाफ फनसबी आलिया ने की सभा:
1 min read
आसनसोल हाल ही में रेलवे द्वारा आसनसोल के रेल पार क्षेत्र के विभिन्न दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को नोटिस थमाया गया था जिसमें कहा गया था कि 25 मई तक उनको डीआरएम दफ्तर से संपर्क करने को कहा गया था रेलवे के नोटिस में कहा गया था कि वह लोग जिस जमीन पर रह रहे हैं या दुकान चला रहे हैं और रेलवे की जमीन है इस नोटिस को पाकर चांदमारी कसाई मोहल्ला आदि इलाकों के तकरीबन 400 दुकानदारों में हड़कंप मच गया था शनिवार को टीएमसी पार्षद फनसबी आलिया ने नोटिस मिलने वाले दुकानदारों के साथ एक सभा की इस सभा के दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे ने जिस तरह से यहां के लोगों को यहां से हटने का नोटिस जारी किया है वह निंदनीय है उन्होंने कहा कि रेल पार एक समय कुख्यात इलाका हुआ करता था लोग यहां आने से डरते थे लेकिन उस समय यानी आज से तकरीबन 60 70 साल पहले इन दुकानदारों ने या उनके पूर्वजों ने यहां बस्ती बसाई और रेलपार को रहने लायक बनाया लेकिन आज रेलवे इनको जमीन खाली करने का नोटिस दे रही है पार्षद ने कहा कि जब तक रेलवे की तरफ से इनको पुनर्वास नहीं दिया जाएगा यह यहां से नहीं हटेंगे। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए फनसबी आलिया ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियां जनविरोधी रही हैं चाहे वह नोटबंदी हो या रेलवे के स्कूलों को बंद करने का नोटिस हो या फिर रात के अंधेरे में विवेकानंद स्कूल को तोड़ना उन्होंने कहा कि इस तरह से लोगों की रोजी रोजगार छीन लेने से स्कूल बंद कर देने से यहां के बच्चे फिर से अपराध जगत में संलिप्त हो जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।












