52 नंबर वार्ड में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल आसनसोल नगर निगम के 52 नंबर वार्ड नंबर तृृणमूल कांग्रेस की तरफ से स्थानीय पार्षद मौसमी बासु के नेतृत्व में शनिवार को रविंद्र नगर उन्नयन समिति के प्रांगण में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे घोषित उप मेयर वसीम उल हक गुरदास चटर्जी पार्षद अर्जुन माजी अशोक बॉस रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर उपस्थित थे। मलय घटक सहित सभी गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया इसके साथ ही सभी आमंत्रित अतिथियों का बैज पहनाकर और उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया गया। अपने वक्तव्य में मलय घटक ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता और रक्तदान करने वालों को यह पता नहीं होता कि उनका रक्त किस जाति या किस धर्म के काम आएगा उन्होंने सबसे आगे आकर रक्तदान करने का आग्रह किया मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आसनसोल जिला अस्पताल में आधुनिक तकनीक संपन्न एक मशीन लगाया है जिससे एक बोतल खून चार लोगों को दिया जा सके। इसके उपरांत मलय घटक ने सभी रक्त दाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनकी हौसला अफजाई की आज के शिविर से कुल 100 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था ।













