आसनसोल के 54 नंबर वार्ड में लगा फ्री हेल्थ चेक अप कैंप मंत्री मलय घटक रहे मौजूद:
1 min read
आसनसोल रविवार को आसनसोल के 54 नंबर वार्ड में एक मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया 54 नंबर वार्ड महिला तृणमूल कांग्रेस तथा सूर्य सेन पार्क वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से इस फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया यहां आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक विशेष रूप से उपस्थित थे इनके अलावा पार्षद गुरदास चैटर्जी भी यहां मौजूद थे मलय घटक ने आयोजकों को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि इसी तरह से ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए आम जनता के साथ खड़े रहने की जरूरत है कैंप के दौरान विशेषज्ञों ने सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की ।













