राशन कार्ड को लेकर हुई महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक:
1 min read
आसनसोल शुक्रवार को आसनसोल के सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक हुई जहां ज़िला परिषद सभाधिपति सुभद्रा बाउरी सहित तमाम आला प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। यहां मुलत: राशन कार्ड को लेकर चर्चा की गई । जून महीने से राशन देने के स्केल में कुछ परिवर्तन किया जाएगा उसपर चर्चा की गई । इस संदर्भ में फुड ऐंड सप्लाई के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर संजीव हालदार ने बताया कि जिनके पास अंतोदय के राशन कार्ड है उनको जुन से 21 किलो चावल 14 किलो गेंहू या 13 किलो 300 ग्राम आटा दिया जाएगा। वहीं जिनके पास एसपीएच या पीएचएच कार्ड है उनको जुन से 3किलो चावल 2 किलो गेंहू या 1किलो 900 ग्राम आटा दिया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस समय पुरे पश्चिम बर्धमान में करीब 25 लाख से ज़्यादा राशन कार्ड धारक हैं । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में बायोमेट्रिक पद्धति के सहारे 98 प्रतिशत राशन कार्ड धारकों को राशन दिया जा रहा है वहीं आधार कार्ड सीडिंग के कार्य को करीब 80 प्रतिशत तक पुरा कर लिया गया है।












