shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

ऑनलाइन परीक्षा को लेकर शुक्रवार देर रात केएनयु में हंगामा:

1 min read

आसनसोल ऑनलाइन परीक्षा की मांग करते हुए शुक्रवार सुबह से ही काजी नजरूल विश्वविद्यालय में विद्यार्थी विक्षोभ दिखा रहे थे । शाम 5 बजे से यह सभी विद्यार्थी विश्वविद्यालय परिसर में है भूख हड़ताल पर बैठ गए इसके उपरांत देर रात इन विद्यार्थियों का आरोप है की पुलिस द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज किया गया इन पर हमला किया गया और इनको जबरदस्ती वहां से हटाने की कोशिश की गई इन विद्यार्थियों का आरोप है की पुरुष पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं पर हमला किया उनके मोबाइल छीन कर फेंक दिए और विश्वविद्यालय परिसर में बिजली काट दी इन विद्यार्थियों ने उन पर लगे उन आरोपों से साफ इंकार कर दिया जिनमें यह कहा जा रहा था कि उन्होंने पुलिस पर हमला किया इनका कहना है कि यह सरासर गलत है उन्होंने पुलिस पर कोई हमला नहीं किया उल्टा उन्होंने पुलिस पर ही भूख हड़ताल पर बैठे और प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हमला करने का आरोप लगाया।

इस पूरे प्रकरण में 3 विद्यार्थी घायल हो गए जिसमें 1 छात्रा भी शामिल है । इन विद्यार्थियों का कहना है कि शुक्रवार सुबह से ही वह शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे थे सुबह एक विद्यार्थी ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी इनका कहना है कि उनकी तरफ से कोई हिंसा नहीं हुई और वह सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे थे वहीं शाम को यह सभी विद्यार्थी भूख हड़ताल पर बैठ गए लेकिन अचानक रात को पुलिस द्वारा उन पर हमला किया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से लाइट बंद करके पुलिस द्वारा उन पर हमला किया गया यहां तक कि पुरुष पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को भी नहीं बख्शा वह बेहद शर्मनाक है इन विद्यार्थियों का साफ कहना है कि जब तक ऑनलाइन परीक्षा की उनकी मांग नहीं मानी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा एक छात्र ने बताया कि 2 दिन पहले भी इन्होंने आंदोलन किया था तब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने ऑनलाइन परीक्षा की उनकी मांग मानते हुए आश्वासन दिया था कि वह इस संदर्भ में शिक्षा मंत्री के साथ एक बैठक करेंगे लेकिन अचानक एक नोटिस जारी होता है जिसमें यह कहा गया कि शिक्षा मंत्री के साथ उनकी बैठक स्थगित हो गई उसी नोटिस में एक लिंक भी दिया गया था जिस लिंक को खोलने पर पता चला कि परीक्षा ऑफलाइन होगी इसके बाद ही विद्यार्थी विरोध प्रदर्शन करने लगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page