आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल। इन दिनों आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से कमिश्नरेट अंतर्गत विभिन्न थानों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां डीसीपी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस साउथ थाने के आईसी कौशिक कुंडू रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर आदि उपस्थित थे। रक्तदान शिविर के दौरान साउथ थाने के अधिकारियों सीपीवीएफ कर्मियों और अन्य स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया यहां 60 यूनिट रक्त संग्रह किया गया कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ कुलदीप एसएस ने बताया कि गर्मी के मौसम में रक्त की कमी देखी जाती है इसे दूर करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी विभिन्न थानों की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम किए गए और आगे भी किए जाते रहेंगे 30 मई तक यह अभियान चलेगा वही प्रवीर धर ने आज के शिविर के आयोजन के लिए आसनसोल दक्षिण थाने के आई सी कौशिक कुंडु को विशेष रूप सेवा धन्यवाद दिया साथ ही उन्होंने लगातार इन रक्तदान शिविरों के आयोजन के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त सुधीर कुमार नीलकंठम को भी धन्यवाद दिया













