shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डुबुरडिही चेकपोस्ट पर जारी है कोयला लदे ट्रक चालकों की परेशानी:

1 min read

आसनसोल: आसनसोल झारखंड सीमा पर बने डुबुरडुही चेक पोस्ट पर पिछले कुछ दिनों से अन्य राज्यों से आ रहे कोयला लदे ट्रक चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है कागजात वेरिफिकेशन के नाम पर उनको दो दो तीन तीन दिन डुबुरडिही चेक पोस्ट पर ही रोक दिया जाता है जिससे गर्मी के इस मौसम में इनको भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है हमारे संवाददाता ने जब इन ट्रक चालकों से बात की तो उन्होंने कहा कि इनके पास वैध कागजात है और यह झारखंड के विभिन्न इलाकों से कोयला लेकर दुर्गापुर आसनसोल कोलकाता आदि इलाकों में जा रहे हैं यह सारा कोयला इन इलाकों में स्थित कारखाना में देना है लेकिन यहां पर इन को रोक दिया गया है और कागजात वेरिफिकेशन के नाम पर देरी हो रही है इनमें से एक ट्रक में सीसीएल का कोयला भी लदा हुआ था जिसे रोक दिया गया इस ट्रक के चालक ने कहा कि उनके ट्रक में सीसीएल का कोयला लदा हुआ है इसके बावजूद उनको रोक दिया गया उन्होंने कहा कि जब चेक पोस्ट पर अधिकारियों से बात कर रहे हैं तो इनका सिर्फ एक ही जवाब है कि जब तक ऊपर से आर्डर नहीं आता वह उनको आगे जाने की इजाजत नहीं देंगे लेकिन कब तक ऑर्डर आएगा और कब तक उनको आगे जाने की इजाजत मिलेगी इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है वहीं एक मोटरसाइकिल सवार ने हमारे संवाददाता के कैमरे के आगे अपनी भड़ास निकाली दरअसल उनको यहां पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने हेलमेट न पहनने के कारण रोक दिया था जब हमारे संवाददाताओं ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी अपने लोगों को बिना हेलमेट पहने भी जाने देते हैं जबकि वह स्थानीय होते हुए भी उनको रोक दिया गया इसके साथ ही उन्होंने डुबुरडिही चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अधिकारियों पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page