आसनसोल के रवीन्द भवन में टीबी को लेकर हुआ सेमिनार:
1 min readआसनसोल: आसनसोल के रविंद्र भवन में बुधवार को टीबी की बीमारी को लेकर एक सेमिनार का आयोजन किया गया आसनसोल नगर निगम की तरफ से आयोजित इस सेमिनार के दौरान किस तरह से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में टीबी से पीड़ित रोगियों का उपचार किया जाए उनको चिकित्सा व्यवस्था के अधीन लाया जाए जिससे उनको जल्द से जल्द राहत मिल सके इसे लेकर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस संदर्भ में वसीम उल हक ने कहा कि बुधवार के शिविर के दौरान आसनसोल में तपेदिक की बीमारी के उन्मूलन को लेकर चर्चा हुई आसनसोल नगर निगम की तरफ से आयोजित इस सेमिनार के दौरान कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने इस बीमारी को लेकर प्रशिक्षण दिया












