आसनसोल नगर निगम में एम आई सी बोर्ड गठन को लेकर चैताली तिवारी ने कोलकाता हाईकोर्ट में लगाई गुहार:
1 min read
आसनसोल: आसनसोल नगर निगम में एम आई सी बोर्ड का गठन न किए जाने के खिलाफ भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने कोलकाता उच्च न्यायालय में एक मामला दायर किया है इसे लेकर चैताली तिवारी ने बताया कि कई बार उन्होंने आसनसोल नगर निगम में एम एस सी बोर्ड गठन को लेकर विभिन्न स्तरों पर अपनी आवाज उठाई है यहां तक कि मेयर बिधान उपाध्याय को भी उन्होंने इस बाबत कहा था लेकिन जब कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई और मेयर पद का शपथ लेने के 2 महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी डेपुटी मेयर एमआईसी बोर्ड का गठन नहीं हो सका आखिरकार उनको अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा उन्होंने कहा कि वह अदालत नहीं जाना चाहती थी लेकिन उनको मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा क्योंकि वह जनता के वोटों से जीती है और जनता के कार्यों को इस तरह से बाधित होते वह नहीं देख सकतीं यही वजह है कि उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया दूसरी तरफ इस संदर्भ में जब हमने आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से आसनसोल नगर निगम को इस महीने के अंत तक का समय दिया गया है और यह बात बोर्ड मीटिंग में चैताली तिवारी को बताया भी गया था लेकिन उन्होंने अदालत में जाने का फैसला लिया यह उनकी अपनी इच्छा है। वह एक वकील है वह अदालत में जा ही सकती हैं।












