जर्मनी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद युवा शूटर अभिनव साव पहुंचे आसनसोल:
1 min read
आसनसोल:
विदेश में देश का नाम रोशन करने के बाद आसनसोल के लाडले अभिनव साव मंगलवार को आसनसोल पहुंचे आपको बता दें कि अभिनव ने जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीता था। आसनसोल स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल सहित आसनसोल राइफल क्लब के तमाम पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। मौके पर मौजूद अभिनव के पिता रूपेश कुमार साव बेहद खुश और गौरवान्वित थे। अभिनव के परिजन वहां से गाजे-बाजे के साथ अभिनव को घर ले गए। विदित हो कि जर्मनी में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अभिनव ने इतिहास रचते हुए मात्र 14 साल की उम्र में रजत पदक जीता था। उनके स्वागत के लिए उमड़े लोगों का कहना था की अभिनव शिल्पांचलवासियों का गर्व हैं।
इसके पहले अप्रैल में ही अभिनव ने नेशनल स्काव्यड में दस शूटरों में जगह बनाई थी। अभिनव ने भोपाल में हुए सेलेक्शन ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन किया था।












