हत्या के आरोपियों को पार्षद द्वारा थाने से छुड़वाने के आरोप में स्थानीय लोगों ने रानीगंज में किया पथावरोध रानीगंज से जाहिद अनवर की रिपोर्ट:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 35 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के गोरियाटोली तालाब के पास चाणक के पानी में दो दिन पहले जंगल के बीच में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला था । हालांकि उस दिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में पता चला कि मृतक रोनाई के शहीद नगर निवासी 20 वर्षीय फिरोज अंसारी था । मृतक के परिजनों ने दावा किया कि उनके बेटे की किसी ने हत्या की है, लेकिन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन वार्ड नंबर 35 की वार्ड पार्षद अख्तरी खातून के निर्देश पर उनको रिहा कर दिया गया । सोमवार रात को इस आरोप को लेकर 35 नंबर वार्ड के मजार शरीफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 2 जाने के सड़क को स्थानीय लोगों ने अवरुद्ध कर दिया साथ ही काउंसलर के घर का भी घेराव किया । पार्षद ने हत्या के आरोपी को क्यों छुड़ा लिया है सवाल करते हुए सैकड़ों स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद के घर का घेराव किया। घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया उसके बाद ही स्थिति सामान्य हुई । हालांकि अख्तर खातून ने खुद पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है, लेकिन उनका दावा है कि वह अपने काम से थाने गईं थीं और पुलिस को किसी को रिहा करने के लिए नहीं कहा था । उनका दावा है कि कोई उनके खिलाफ साजिश कर रहा है और उन्हें बदनाम करने के लिए यह सब कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि कानून का पालन किया जाएगा और पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करेगी और उचित सजा देगी। .पुलिस ने मौत के मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। अन्य किसी की इस मामले में संलिप्तता है या नहीं पुलिस इसकी जांच में भी जुड़ गई है












