सोमवार को आसनसोल में आल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल इंडिया एक्सिक्यूटिव की बैठक:
1 min read
आसनसोल: सोमवार का आसनसोल में ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ कोल एग्जीक्यूटिव की 1 जरुरी बैठक हुई इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संगठन के जनरल सेक्रेटरी पवन कुमार टंडन ने बताया कि इस बैठक में कोल इंडिया के श्रमिकों की मृत्यु के उपरांत उन की विधवाओं को मिलने वाले पेंशन में आने वाली जटिलताओं के बारे में चर्चा की गई उन्होंने कहा कि पहले कोल इंडिया के कर्मचारियों की विधवाओं को मिलने वाली पेंशन की प्रक्रिया काफी जटिल थी इस बारे में संगठन की तरफ से कोल इंडिया के पदाधिकारियों से लगातार बातचीत की गई थी और वह आशा करते हैं कि इसी महीने से इस प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने पेंशन को लेकर भी अपनी बात सामने रखी उन्होंने कहा कि जब से किसी कर्मचारी को पेंशन मिलना शुरू होता है तब से लेकर उस कर्मचारी की मृत्यु होने तक एक ही पेंशन मिलता है इस बारे में भी संगठन की तरफ से कोल इंडिया के पदाधिकारियों से बातचीत की गई थी उन्होंने कहा कि अगर इस संदर्भ में कोई सार्थक फैसला नहीं लिया गया तो आगामी 25 जुलाई को संगठन की तरफ से दिल्ली के जंतर मंतर में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा












