आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव के लिए हुआ विपक्ष के पैनल का गठन:
1 min read
आसनसोल
आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। इसी क्रम मे आश्रम मोड़ के पास स्थित एक निजी होटेल में शुक्रवर रात को गौरी फोर ग्लोरी बैनर तले आसनसोल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चूनाव में गौरी शंकर अग्रवाल को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से विपक्ष के तरफ से प्रतिद्वंदी बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता चेम्बर के सलाहकार पवन गुटगुटया ने की। विपक्ष का पैनल का संचालन करने और अन्य 30 पद के उम्मीदवार देने के लिए 5 सदस्यों की एक कमिटी का गठन किया गया। बैठक में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए गौरी शांकर अग्रवाल की नाम सर्वसहमति से घोषित किया गया। गौरी फोर ग्लोरी पैनल की बैठक में फॉस्बेक्की के महासचिव सचिन राय, एसबीएफसीआई के महासचिव जगदीश बागड़ी, आसनसोल क्लब के अध्यक्ष सोमनाथ बिस्वाल, चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य मनोहर पटेल, आसनसोल मर्चेंट्स चेम्बर के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिहरिया सहित 50 से अधिक चेम्बर के सदस्य उपस्थित थे।












