बाबा बासुकिनाथ सेवा समिति के नर नारायण सेवा में सम्मिलित हुए मेयर बिधान उपाध्याय:
1 min read
आसनसोल: आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय सोमवार को स्टेशन रोड पर स्थित बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति के नर नारायण सेवा में पहुंचे सोमवार को उन्होंने बासुकीनाथ सेवा समिति में अपनी तरफ से जरूरतमंदों को भोजन करवाया इस मौके पर बासुकीनाथ सेवा समिति के कर्णधार सज्जन जालुका पवन गुटगुटिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर विधान उपाध्याय ने बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति और उनकी पूरी टीम को लगातार पिछले 6 साल से इस कार्य को करने के लिए बधाई दी उन्होंने कहा कि लगातार 6 वर्षों तक रोजाना हर मौसम में लोगों को भोजन करवाना कोई आसान काम नहीं है लेकिन बाबा बासुकीनाथ सेवा समिति यह कार्य करती आ रही है इसके लिए उन्होंने सज्जन जालूका सहित उनकी पूरी टीम की सराहना की और निगम की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया वहीं उद्योगपति पवन गुटगुटिया ने मेयर बिधान उपाध्याय को आज के नर नारायण सेवा में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि क्योंकि यह कार्यक्रम आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में हो रहा है इसलिए उनका सहयोग बेहद जरूरी है पवन गुटगुटिया ने कहा कि आने वाले समय में रेलवे के सहयोग से रानीगंज में भी इस तरह का कार्यक्रम किया जाएगा












