30 नंबर वार्ड में स्थित एक दुकान में लगी आग 10 लाख के ज्यादा का नुकसान
1 min read
आसनसोल: सोमवार सुबह आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड अंतर्गत डिपो पारा इलाके के एक लेडीस कॉर्नर में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई दुकान की मालकिन गोपाल नगर इलाके में रहती हैं जब उनको उनकी दुकान में आग लगने की खबर का पता चला तो वह आनन-फानन में अपने दुकान के पास आईं तो देखा कि उनकी दुकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था जब पत्रकारों ने उनसे नुकसान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उनको करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है प्राथमिक अनुमान के अनुसार यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। आपको बता दें कि यह एक लेडीज कॉर्नर है जहां महिलाओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चूड़ियां बिंदी आदि उपलब्ध रहते थे लेकिन अचानक इस दुकान में इतने भयावह आग लग जाने से दुकान की मालकिन का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी पाकर 30 नंबर वार्ड की पार्षद गोपाल हालदार भी मौके पर पहुंच गए।













