रेलपार के दुकानदारों रेलवे द्वारा हटाए जाने का नोटिस दिए जाने के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने सौंपा डीआरएम को ज्ञापन:
1 min read
आसनसोल: जब से रेलवे द्वारा आसनसोल के रेलपार इलाके के विभिन्न क्षेत्रों के दुकानदारों को हटने का नोटिस जारी किया गया है क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है मंगलवार को आसनसोल के डीआरएम को तृणमूल कांग्रेस की तरफ से एक ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौंपने वालों में अभिजीत घटक वसीम उल हक सीके रेशमा उत्पल सिन्हा फन सबी आलिया मौजूद थे । ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिजीत घटक ने कहा कि आज ज्ञापन सौंपकर उन्होंने डीआरएम से अनुरोध किया कि जिन लोगों को यह ज्ञापन सौंपा गया है उनके बारे में सोचा जाए क्योंकि वह यहां लगभग एक सदी से रह रहे हैं यहां तकरीबन 4 से 500 दुकानदार हैं जिनका पूरा परिवार इन दुकानों पर निर्भर शील है अगर इनको यहां से हटा दिया जाए तो इनका परिवार रास्ते पर आ जाएगा उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी कहती है कि किसी को बिना मुआवजा और पुनर्वास दिए कहीं से हटाया नहीं जा सकता इसके साथ ही अभिजीत घटक ने कहा कि अगर रेलवे ने अपना रुख नहीं बदला तो आने वाले समय में जो भी परिस्थिति तैयार होगी उसके लिए रेलवे प्रबंधन जिम्मेदार होगा। वही 26 नंबर वार्ड के पार्षद वसीम उल हक ने भी कहा की आज डीआरएम से मुलाकात कर उन्होंने उनसे इन दुकानदारों के बारे में मानवता से सोचने की अपील की और कहा कि इन दुकानदारों का पूरा परिवार इन दुकानों पर निर्भर है ऐसे में उनको यहां से हटा देना अमानवीय होगा । वही 24 नंबर वार्ड की पार्षद फन सबी आलिया ने कहा कि जो नोटिस दिया गया है उसमें उनके वार्ड के कुछ दुकानदार भी शामिल है ऐसे में उन्होंने भी रेलवे प्रबंधन से इन दुकानदारों के बारे में मानवीय दृष्टिकोण से सोचने की अपील की।












