शनिवार शाम को शिल्पांचल में हुई राहत भरी बारीश:
1 min readआसनसोल। दिन भर की उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार शाम को बारिश हुई जिससे शिल्पांचल वासियों को राहत मिली। हालाकी शाम के जिस समय बारिश शुरु हुईं उस समय आफिस से अपना काम निपटाकर लोग घरों को लौट रहे थे। अचानक हुई बारिश के कारण उनको दिक्कत भी हुई लेकिन बारिश के कारण जिस तरह से तापमान में गिरावट आई उससे उनको राहत भी मिली। तकरीबन आधे घण्टे तक चली बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई साथ ही उमस भरे माहौल से भी राहत मिली












