मंत्री मलय घटक ने रेलपार के दुकानदारों से की मुलाकात साथ खड़े रहने का दिया आश्वासन:
1 min read
आसनसोल आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक शनिवार को आसनसोल के रेलपार इलाके के चांदमारी और कसाई मोहल्ला के दुकानदारों से मिले आपको बता दें कि हाल ही में रेलवे द्वारा इन क्षेत्रों के दुकानदारों को एक नोटिस जारी किया गया था इस नोटिस में कहा गया था कि 25 तारीख तक रेलवे से संपर्क करें रेलवे के नोटिस में बताया गया था की यह दुकानदार रेलवे की जमीन पर अपना व्यवसाय कर रहे हैं और यह वह गैरकानूनी है रेलवे द्वारा जारी नोटिस से कसाई मोहल्ला और चांद बारी इलाके के सैकड़ों दुकानदारों की पेशानी पर बल पड़ गया था यह अपने भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हो गए थे शनिवार को अपने दौरे के दौरान मंत्री मलय घटक ने इन सभी दुकानदारों को आश्वस्त किया की विधायक के रुप में वह इन लोगों के साथ है और इनकी किसी भी समस्या को दूर करने में अग्रणी भूमिका पालन करेंगे उन्होंने कहा की किसी को भी इनके रोजी रोजगार के साथ छेड़खानी करने नहीं दिया जाएगा साथ ही उन्होंने इन दुकानदारों को कुछ जरूरी सलाह भी दिया जिससे यह अपने रोजगार को सुरक्षित कर सके












