मंत्री मलय घटक ने किया बीवी कॉलेज के एक ऐप का उद्घाटन:
1 min read
आसनसोल बदलते जमाने के साथ कॉलेज की कार्यप्रणाली को भी टेक्निक से जोड़ने के लिए बीबी कॉलेज की तरफ से एक अनोखी पहल की गई है शनिवार को आसनसोल के बीबी कॉलेज में एक नए ऐप को लांच किया गया जिसका नाम है बीबी कॉलेज ई कनेक्ट आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने इस ऐप का उद्घाटन किया इस ऐप को आद्रीजा टेक्नोलॉजीज के जयप्रकाश कुर्मी द्वारा डिवेलप किया गया है आसनसोल टाइम्स ने इस ऐप को लेकर बीवबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ वासु से विशेष बातचीत की उन्होंने कहा कि बीबी कॉलेज ई कनेक्ट नामक इस ऐप के सहारे न सिर्फ विद्यार्थी बल्की शिक्षक कॉलेज के अशिक्षक कर्मी तथा विद्यार्थियों के अभिभावक भी जुड़ जाएंगे उदाहरण के लिए उन्होंने कहा कि अगर किसी शिक्षक को छुट्टी की दरखास्त करनी है तो वह इस ऐप के सहारे कर सकता है जिसकी जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल तक पहुंच जाएगी वही कॉलेज में होने वाली परीक्षाओं या अन्य किसी कार्यक्रम की जानकारी भी इस ऐप के सहारे विद्यार्थियों तक पहुंच जाएगी इस ऐप के सहारे विद्यार्थी कॉलेज में होने वाले इंटरनल परीक्षाओं के नतीजों को ना सिर्फ देख सकते हैं बल्कि अपने उत्तर पत्रों को डाउनलोड भी कर सकते हैं और जरूरत पड़ी तो उसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं डॉ अमिताभ बसु ने कहा कि इस ऐप को लांच करने का मकसद कॉलेज की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना है जिससे किसी भी विद्यार्थी को शिकायत की कोई गुंजाइश न रहे साथ ही कॉलेज में होने वाले हर गतिविधि के बारे में सबको पूरी जानकारी मिलती रहे । इस ऐप के सहारे कॉलेज में छात्रों के अटेंडेंस का भी रिकॉर्ड रहेगा इसके साथ ही अटेंडेंस और पढ़ाई के सिलसिले में अगर किसी छात्र का प्रदर्शन बहुत ज्यादा निराशाजनक रहा तो इसकी जानकारी अभिभावकों को भी इस ऐप के सहारे दी जाएगी ऐप को लॉन्च करते हुए मंत्री मलय घटक ने कहा की बीबी कॉलेज की तरफ से इस ऐप को लॉन्च करना एक बहुत अच्छी पहल है आज जबकि सब कुछ पेपरलेस हो रहा है ऐसे में बीबी कॉलेज की यह पहल निसंदेह है बदलते समय का तकाजा है और इसमें जो सहूलियतें छात्रों और शिक्षकों को दी गई है इससे कॉलेज की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी उन्होंने बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ वासु को इस ऐप को लांच करने के लिए बधाई दी












