चैताली तिवारी बनी आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष:
1 min read
आसनसोल। पश्चिम बर्धमान जिले के भाजपा अध्यक्ष दिलीप दे ने शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के 27 नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद चैताली तिवारी को आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का पद प्रदान किया । एक आधिकारिक पत्र के जरिए दिलीप दे ने चैताली तिवारी को इस पद पर नियुक्त किया। दिलीप दे ने अपने पत्र में लिखा कि भाजपा के आला नेताओं और सभी भाजपा पार्षदों से सलाह मशवरा करके यह फैसला लिया गया कि चैताली तिवारी ही आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनेंगी। दिलीप दे ने आशा जताई कि चैताली तिवारी भाजपा के आदर्शों पर चलते हुए एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगी।














